महाशिवरात्रि के बाद सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर संगरूर के धूरी स्थित श्री रंकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएम की तबीयत बिगड़ी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी उनके साथ मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान उनका रक्तचाप अचानक बढ़ गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से मोहाली लाया गया। सफर के दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण शुरू किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सभी रिपोर्ट आने तक वे अस्पताल में ही रहेंगे।

तबीयत खराब होने के कारण उनका फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया है और 16 फरवरी को मोगा में होने वाली रैली भी स्थगित कर दी गई है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई