घर-घर हो रहा जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी को जनता को मिल रहा आशीर्वाद…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जिसके तहत अब प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क के साथ-साथ किस तरह से नगर निगम चुनाव में मतदान करना है। उसकी जानकारी भी दे रहे हैं इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 32 सहित विनोद चौबे नगर से भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी भी लगातार जनसंपर्क कर अपने समर्थन में अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को भी वे कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क में निकले इस दौरान उन्होंने अपने साथ थर्माकोल से बने हुए ईवीएम को साथ रखा हुआ था। जिसमें प्रत्याशी ने बताया कि किस तरह से उन्हें मतदान के दिन मतदान करना है इसके बाद वे जनसंपर्क में जाकर मतदाताओं से उन्हें बिलासपुर के विकास और वार्ड के विकास के लिए मतदान करने की अपील करते नजर आए उन्होंने कहा कि विरोधी चाहे कितनी भी उनके खिलाफ आरोप लगा दे।
आपको बता दें कि वार्ड में पिछले 5 साल कोई काम नहीं हुआ है अगर जनता उन्हें अवसर देगी तो वार्ड में वह कार्य देखने को मिलेगा जिसकी जनता अपेक्षा कर रही है भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उन पर सड़क बंद करने का आरोप विरोधी लग रहे हैं लेकिन वह खुद जाकर देखें कि वह सड़क खुली है या नहीं केवल आरोप लगाने से नहीं बल्कि उसे साबित भी करना होता है जिस पर विपक्षी सफल होरहे हैं।





