बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन, पुतला दहन और कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में सोमवार को शहर के पुराने बस स्टैंड पर हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन भी किया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा, उत्पीड़न और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वहां की हिंदू आबादी तेजी से घट रही है। उनका कहना है कि यह स्थिति बेहद गंभीर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता का विषय है।

हिंदू संगठनों ने भारत सरकार से मांग की है कि वह अब सिर्फ कूटनीतिक बातचीत तक सीमित न रहे, बल्कि कठोर कदम उठाए। मांग यह भी है कि जरूरत पड़ने पर हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सेना या विशेष फोर्स भेजी जाए। साथ ही, जो हिंदू वहां से पलायन करने को मजबूर हैं, उन्हें भारत में शरण देकर बसाने की अपील भी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो यह मुद्दा और भी गंभीर रूप ले सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई