बरदुला पारा में शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध

बिलासपुर: ग्राम पंचायत केडापुरी के बरदुला पारा इलाके में शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है और यहां शराब दुकान खुलने से सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
गांववासियों ने इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर को आवेदन भेजा है और मांग की है कि शराब दुकान को किसी अन्य स्थान पर खोला जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर दुकान खोलनी ही है तो उसे केडापुरी क्षेत्र में खोला जाए, न कि बरदुला पारा में।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में ध्यान देने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इलाके में शांति और सामाजिक संतुलन बना रहे।





