भिलाई में गांजा तस्करों की 40 लाख की संपत्ति जब्त, तीन मकान और वाहन पर चला बुलडोजर

दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने मंगलवार को दो गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने जी. सरोजनी और जी. धनराजू के घर पहुंचकर उनकी अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों को जब्त किया।

जी. सरोजनी के नाम पर बने तीन मकान और एक स्कूटी की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, ये संपत्ति गांजा बेचकर कमाए गए पैसों से खरीदी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने मुंबई की सफेमा कोर्ट (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act – SAFEMA) में संपत्ति जब्ती के लिए आवेदन दिया था। कोर्ट में पेश सबूतों के आधार पर जब्ती का आदेश जारी किया गया।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 6 सितंबर 2024 को खुर्सीपार इलाके में सरोजनी को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पहले भी कई तस्करी के केस दर्ज हैं।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन मकान, एक स्कूटी और एक बाइक जब्त कर ली है। जब कार्रवाई की जा रही थी, उस वक्त सरोजनी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर एएसपी कार्यालय लाया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और इसे नशा कारोबार के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई