पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची आई सामने, गणतंत्र दिवस से पहले कई नामों पर लगी अंतिम मुहर

रायपुर।गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पद्म पुरस्कारों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े कई प्रतिष्ठित नामों को पद्म सम्मान के लिए चुना गया है। हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन बताया जा रहा है कि सूची पर अंतिम मुहर लग चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, जिन नामों की चर्चा है, उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षों तक उल्लेखनीय और समर्पित योगदान दिया है। इनमें कला, साहित्य, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और जनसेवा से जुड़े लोग शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार संभावित पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-
भगवंदास रायकर (मध्य प्रदेश), भिकल्या लडक्या धिंडा (महाराष्ट्र), ब्रिज लाल भट्ट (जम्मू-कश्मीर), चरण हेम्ब्रम (ओडिशा), चिरंजी लाल यादव (उत्तर प्रदेश), डॉ. पद्मा गुरमेट (जम्मू-कश्मीर), कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी (केरल), महेंद्र कुमार मिश्रा (ओडिशा), नरेश चंद्र देव वर्मा (त्रिपुरा), ओथूवर तिरुथानी (तमिलनाडु), रघुपत सिंह (उत्तर प्रदेश), रघुवीर खेडकर (महाराष्ट्र) सहित कई अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ से भी आर. एंड एस. गोडबोले और बुधरी ताथी जैसे नामों की चर्चा है, जिससे प्रदेश में खास उत्साह देखा जा रहा है।
फिलहाल सभी नाम सूत्रों पर आधारित हैं और सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर इन विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।





