प्रियंका चोपड़ा से छिना लीड रोल, 220 करोड़ की फिल्म से हुईं बाहर, सिर्फ एक गाने में आईं नजर

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि 12 साल पहले उन्हें संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में लीड रोल के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से हटा दिया गया और सिर्फ एक गाने में जगह मिली?

दीपिका की जगह प्रियंका थीं पहली पसंद

साल 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर राम-लीला ने बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा को लीड रोल के लिए चुना गया था। लेकिन एक मुलाकात के बाद संजय लीला भंसाली ने अपना फैसला बदल लिया और दीपिका को मुख्य भूमिका दे दी। प्रियंका को फिल्म में सिर्फ “राम चाहे लीला” गाने में दिखने का मौका मिला।

प्रियंका की मां ने किया खुलासा

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस घटना पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब प्रियंका डायरेक्टर से मिलने गई थीं, तब तक सब तय था। लेकिन उस मीटिंग के बाद चीजें बदल गईं और प्रियंका ने खुद कहा कि वह सिर्फ गाने में नजर आएंगी।

प्रियंका का प्रोफेशनल रवैया

मधु चोपड़ा के अनुसार, प्रियंका इस फैसले से निराश नहीं थीं और उन्होंने कभी किसी से बदला लेने की प्रवृत्ति नहीं रखी। यही कारण है कि बाद में संजय लीला भंसाली ने उन्हें मैरी कॉम और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में कास्ट किया।

इंडियन सिनेमा में प्रियंका की धमाकेदार वापसी

लंबे समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी प्रियंका अब एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म SSMB29 से इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस 1000 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म में वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी और विलेन के रूप में दमदार किरदार निभाएंगी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रियंका की यह वापसी कितनी धमाकेदार साबित होती है!

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई