राष्ट्रपति मुर्मू अंबिकापुर पहुंचीं, बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में हुई शामिल

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचीं। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से उनके आगमन पर पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती और गौरव दिवस कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति मुर्मू अपने इस दौरे में वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगी। पहली योजना राज्य के पारंपरिक वैद्यों के संरक्षण और प्रोत्साहन से जुड़ी है। इसके साथ ही वे उस बच्चे से भी मुलाकात करेंगी, जिसे लगभग 70 साल पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गोद लिया था।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर में विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल हुई थीं।





