राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास का आज दूसरा दिन राजभवन से स्मृति चिन्ह भेट कर ससम्मान बिदाई

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान,बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं राज्यपाल डेका के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
समर फैशन अलर्ट: हर अलमारी में होने चाहिए ये 5 रंगों के कपड़े, जो शरीर को पहुंचाएंगे आराम गर्मी से झुलसने लगा है? एलोवेरा मास्क से पाएं तुरंत राहत और निखार
समर फैशन अलर्ट: हर अलमारी में होने चाहिए ये 5 रंगों के कपड़े, जो शरीर को पहुंचाएंगे आराम गर्मी से झुलसने लगा है? एलोवेरा मास्क से पाएं तुरंत राहत और निखार