रायपुर में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस रिहर्सल

रायपुर। राजधानी रायपुर में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जहां राज्यपाल रमेन डेका ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।

सोमवार को पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान मार्च-पास्ट, गार्ड ऑफ ऑनर, पदक अलंकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मिनट-टू-मिनट समीक्षा की गई। सभी गतिविधियां तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुईं।

रिहर्सल में पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण डीएसपी गिरीश कोरी ने किया।

17 टुकड़ियों की भव्य परेड

इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर कुल 17 सुरक्षा बलों की टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। इनमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष-महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना और एनसीसी बॉयज-गर्ल्स की टुकड़ियां शामिल हैं।

इसके अलावा घुड़सवार दल, बैंड प्लाटून और डॉग स्क्वॉड भी समारोह को खास बनाएंगे। परेड की संपूर्ण जिम्मेदारी एडीजी विवेकानंद सिन्हा के नेतृत्व में निभाई जा रही है।

डॉग स्क्वॉड रहेगा खास आकर्षण

रिहर्सल में 12 सदस्यीय पुलिस डॉग स्क्वॉड ने अपनी फुर्ती और अनुशासन से सभी को प्रभावित किया। ये स्वान दल हत्या, चोरी-डकैती और नशे से जुड़े मामलों में अहम भूमिका निभाता है और उनकी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रशिक्षण क्षमता को दर्शाती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगा विकसित भारत

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरगुजा – “विकसित भारत, बढ़ता भारत”
  • शिवोम विद्यापीठ, दुर्ग – “जयतु जयतु भारत”
  • पी.जी. उमाठे कन्या उत्कृष्ट विद्यालय, रायपुर – “आरंभ है प्रचंड”

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्र प्रेम, नारी शक्ति, युवा सामर्थ्य और विकसित भारत की झलक देखने को मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई