खरीफ 2025 की तैयारी शुरू, बीज और उर्वरक वितरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बिलासपुर। खरीफ सीजन 2025 के लिए किसानों को समय पर बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी को लेकर कृषि उप संचालक कार्यालय, बिलासपुर में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि उप संचालक पी.डी. हथेश्वर ने की।

बैठक में बीज, डीएपी, एसएसपी, एनपीके, पोटाश और यूरिया जैसे जरूरी उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की विस्तार से समीक्षा की गई। खरीफ 2025 के लिए जिले में कुल 21,986 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 4,369.80 क्विंटल बीज का भंडारण हो चुका है। बीज वितरण के लिए 450 केंद्र बनाए गए हैं।

उर्वरकों की बात करें तो कुल 39,250 मैट्रिक टन की जरूरत आंकी गई है। अब तक 5,285 मैट्रिक टन यूरिया सहित कुल 783 मैट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक तैयार कर लिया गया है। किसानों को जानकारी देने और मार्गदर्शन के लिए 114 सेवा सहकारी समितियों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

कृषि उप संचालक पी.डी. हथेश्वर ने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपनी जरूरत के अनुसार बीज और खाद का अग्रिम उठाव कर लें, ताकि खरीफ सीजन की तैयारी में कोई दिक्कत न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button