ऑपरेशन सिंदूर पर बोले प्रकाश राज: भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम

भारत ने एक बार फिर आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में बैन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, और ऐसे में अभिनेता प्रकाश राज का रिएक्शन सामने आया है।

प्रकाश राज का बयान – “भारत आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा”
हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखने वाले प्रकाश राज ने इस बार भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने डिफेंस मिनिस्ट्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा:

“भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम.. भारत कभी भी आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा…”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उन्हें समर्थन में जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई लिख रहा है – जय हिंद, तो कोई कह रहा है – इंडियन आर्मी को सलाम।

पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर पहले कर चुके हैं विरोध
बता दें, प्रकाश राज पहले भी पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन करने के फैसले पर खुलकर विरोध जता चुके हैं। जब फवाद खान और अन्य पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को लेकर बैन की मांग उठी थी, तब प्रकाश राज ने कहा था कि:

“मैं किसी भी फिल्म पर बैन के हक में नहीं हूं, चाहे वो राइट-विंग हो या प्रोपेगेंडा फिल्म।
लोगों को खुद तय करने देना चाहिए कि क्या देखना है और क्या नहीं।”

उन्होंने यह भी कहा था कि सिर्फ विचारधारा के आधार पर किसी फिल्म या कलाकार को रोकना ठीक नहीं है, जब तक कि उसमें बाल शोषण या पोर्नोग्राफी जैसा कंटेंट न हो।

क्या कहता है प्रकाश राज का बदला रुख?
इस बार प्रकाश राज ने न सिर्फ भारतीय सेना की तारीफ की है, बल्कि यह भी संदेश दिया है कि राष्ट्र की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समर्थन ज़रूरी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई