अबीर गुलाल के सपोर्ट में आए प्रकाश राज, कहा – फिल्म को बैन करना गलत..

 मुंबई। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की मूवी ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज होने पर रोक लगा दी गई है। वहीं इसके साथ ही पाकिस्तानी एक्टर्स को भी बैन कर दिया गया है। वहीं अब डायरेक्टर और एक्टर प्रकाश राज फवाद खान की मूवी के सपोर्ट में उतरे हैं। साथ ही उन्होंने मूवी को बैन करने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। आइए आपको भी बताते हैं प्रकाश राज ने क्या कुछ कहा?

प्रकाश राज ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है। साथ ही कहा कि किसी भी फिल्म को तब तक बैन नहीं करना चाहिए जब तक वो पोर्नोग्राफी ना हो। फिल्म को बैन करना गलत है, ऑडियंस के पास इसे देखने का ऑप्शन होना चाहिए। एक्टर ने ये सब लल्लन टॉप से बातचीत करते हुए कहा।

एक्टर ने आगे कहा कि मैं किसी भी फिल्म को बैन करने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हूं। इसका फैसला लोगों को करना चाहिए कि वो इस मूवी को देखना चाहते हैं या नहीं। अगर फिल्म में एडल्ट कॉन्टेंट या बाल शोषण है तब आपको मूवी बैन करनी चाहिए। लेकिन अगर ये सब फिल्म में नहीं है तो उसे बैन करना बेहद गलत फैसला है।

‘सिंघम’ एक्टर ने देश में चल रहे बॉलीवुड के विवाद पर भी बात की। उन्होंने ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे किसी गाने में एक्ट्रेस की ड्रेस के रंग पर विवाद खड़ा हो सकता है। ये सब मुद्दों से ध्यान भटकाने का नया तरीका है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों को हरी झंडी मिल जाती है लेकिन बाकी मूवीज फालतू के विवादों में छा जाती हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई