सशक्त एप : बस एक क्लिक में मिलेगा चोरी के वाहनों का डाटा, होगी चेकिंग में सुविधा…

रायपुर। छग पुलिस द्वारा ‘सशक्त एप’ का शुभारंभ किया। इस एप को आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को चोरी हुए वाहनों का डेटा एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिले में पुलिस जवान इस एप का उपयोग कर चोरी हुए वाहनों की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे। यह एप पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी हुए वाहनों की पहचान को सरल और तेज बनाएगा, जिससे बरामदगी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है और इसे प्ले स्टोर पर ‘सशक्त एप’ नाम से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके पहले भी, ‘त्रिनयन एप’ भी आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के विशेष प्रयास से विकसित किया गया था, जिसमें सीसीटीवी कैमरों का डेटा बेस उपलब्ध कराया गया था। अब ‘सशक्त एप’ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन का इंजन नंबर, चेचिस नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर यह जांचने की सुविधा देगा कि वाहन चोरी का है या नहीं। एप में डेटा प्रविष्टि की जिम्मेदारी संबंधित जिले की डीसीआरबी शाखा द्वारा निभाई जाएगी, जिससे डेटा का नियमित अद्यतन सुनिश्चित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई