porn star rhea birde: मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुई पोर्न स्टार रिया बर्डे, बांग्लादेश भागने की कर रही थी कोशिश

porn star rhea birde: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुंबई पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे  को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। रिया बांग्लादेश भागने की फिराक में थी, और इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह सामने आया कि रिया बर्डे एक बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रही थीं। रिया ने भारतीय पासपोर्ट बनाने के लिए सौतेले पिता अरविंद बर्डे के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। उसने पासपोर्ट में यह दिखाया था कि वह अमरावती (महाराष्ट्र) में पैदा हुई हैं और अरविंद बर्डे की बेटी हैं।

लेकिन पुलिस की जांच से पता चला कि रिया बर्डे का असली नाम ‘बन्ना शेख’ है, और वह अपनी मां और भाई के साथ बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आई थीं। रिया की मां ने बाद में अरविंद बर्डे से शादी कर ली और परिवार ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके यह साबित करने की कोशिश की कि वे भारतीय नागरिक हैं। अरविंद बर्डे ने इस काम में मदद की और रिया के लिए भारतीय पासपोर्ट तैयार किया था।

रिया बर्डे को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, और वह बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Yoga Tips: एक महीने में कम करनी है पेट की चर्बी तो करें इन योगासनों का नियमित अभ्यास Walking Benefits: मॉर्निंग या इवनिंग वॉक, कौन सा ज्यादा फायदेमंद? यहां मिलेगा आपके सभी सवालों का जवाब
Yoga Tips: एक महीने में कम करनी है पेट की चर्बी तो करें इन योगासनों का नियमित अभ्यास Walking Benefits: मॉर्निंग या इवनिंग वॉक, कौन सा ज्यादा फायदेमंद? यहां मिलेगा आपके सभी सवालों का जवाब