पोप फ्रांसिस का आज अंतिम संस्कार, दो लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद

रोम। ईसाई कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का आज वेटिकन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की रस्में सेंट पीटर्स स्क्वायर में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे) शुरू होंगी।

इस दौरान करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है, और 170 देशों के प्रतिनिधि इस समारोह में शामिल होंगे। इनमें भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हैं।

अंतिम संस्कार के बाद, पोप का सादा लकड़ी का ताबूत धीरे-धीरे रोम के सांता मारिया मैगियोरे बेसिलिका तक ले जाया जाएगा, जहां उन्हें दफनाया जाएगा। यह जगह सेंट पीटर्स स्क्वायर से करीब 4 किलोमीटर दूर है। बीते 100 साल में वे पहले पोप होंगे जिन्हें वेटिकन के बाहर दफनाया जाएगा। पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में स्ट्रोक और हार्ट फैलियर से निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को तीन दिन से अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई