धान की अंतर राशि पर सियासत तेज: CM सलाहकार पंकज झा का भूपेश बघेल पर तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली से पहले किसानों को धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।

पंकज झा ने अपने पोस्ट में लिखा कि सुशासन का अर्थ ऐसा शासन है जो बिना भेदभाव सभी को न्याय दे। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा किसानों को धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया, जिसमें सबसे बड़े लाभार्थियों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं। झा ने तंज कसते हुए कहा कि जितना लाभ उन्हें वर्तमान सरकार में मिला, उतना वे स्वयं मुख्यमंत्री रहते हुए भी “पक्के में” नहीं पा सके थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के समय अंतर राशि किस्तों में दी जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे एकमुश्त किसानों के खातों में अंतरित किया है। झा ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी कर रही है। केंद्र द्वारा तय समर्थन मूल्य तुरंत दिया जाता है और शेष राशि अलग योजना बनाकर एकमुश्त भुगतान की जाती है।

सलाहकार ने आगे लिखा कि होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में डाली गई, जिसका लाभ बिना किसी भेदभाव के कांग्रेस नेताओं को भी मिला। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि भले ही कांग्रेस धन्यवाद न दे, लेकिन वे सभी लाभार्थियों की ओर से भाजपा सरकार का अभिनंदन करते हैं।

इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है तथा धान खरीदी और अंतर राशि को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

IMG 9602

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई