होली ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी और महिला आरक्षक से धक्का-मुक्की

होली के दिन ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर गाली-गलौज की और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। इस घटना में एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया, जबकि दूसरे कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ दी गई। महिला आरक्षक के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना होली ड्यूटी के दौरान हुई। एक व्यक्ति की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके की ओर जा रही थी। रास्ते में एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त मिली। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को सड़क से हटाया और ड्राइवर के साथ गाड़ी को थाने ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पुलिस टीम को घेर लिया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में धुत युवकों ने उनसे भी झूमाझटकी की, जिससे उनकी कलाई में चोट आ गई। हंगामे के दौरान एक कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ दी गई और महिला आरक्षक के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मारपीट में एक अन्य कॉन्स्टेबल घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई