Police station in-charge asked for bribe: TI ने रिटायर्ड TI से मांगी 2 लाख की रिश्वत, विधायक के पास पहुंची शिकायत

Police station in-charge asked for bribe (कांकेर) : जिले की पुलिस पर रिश्वत का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि रिटायर्ड टीआई ने लगाया है। रिटायर्ड टीआई ने बताया कि पूरा मामला पैसों को लेकर है। रिटायर्ड टीआई ने शराब के ठेके के लिए रायपुर के किसी व्यक्ति को 56 लाख रुपये की राशि दी थी। ठेका तो नहीं मिला लेकिन उक्त व्यक्ति पैसा वापस नहीं कर रहा है। इस मामले को लेकर रिटायर्ड टीआई और बेटे ने थाना में शिकायत की।

मामले में बयान लेने बुलाने के बाद रिटायर्ड टीआई के बेटे से 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। टीआई ने इस मामले की जानकारी फोन से कांकेर विधायक को भी दी। रिश्वत मांगे जाने से नाराज रिटायर्ड टीआई ने मीडिया के सामने पुलिस पर आरोप लगाते हुए रिश्वत मांगे जाने की बात कही है। जबकि उक्त टीआई रिटायरमेंट के पूर्व उसी थाना कोतवाली थाना में कोतवाली प्रभारी के पद पर पदस्थ रह चुका है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला का कहना है कि उन्हें जनाकारी मिली है पूर्व रिटायर्ड टीआई ने मीडिया के सामने थाना में रिश्वत की मांग की गई है। मामला लेनदेन का है इसलिए एफआईआर नहीं की गई है। इस संबंध में फाइल मंगवाई गई है। जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई