पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 4 लाख की सुपारी देकर पत्नी ने कराई पति की हत्या….

Chhattisgarh:- बीते शुक्रवार को तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेका बायपास रोड पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी , जिसके गले पर किसी धारदार हथियार से वार करने के निशान पाए गए थे युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई गई थी पुलिस को संदेह था कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और उसकी लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया है । पुलिस ने मृतक की तस्वीर वायरल कर उसकी जानकारी जुटाना शुरू किया तो मृतक की पहचान उसके ससुराल पक्ष द्वारा ग्राम दुलदुला सिमगा बलौदा बाजार भाटापारा में रहने वाले देवेंद्र बनर्जी के रूप में की गई। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि देवेंद्र की अपनी पत्नी नैना उर्फ अंजलि धृतलहरे के साथ नहीं बनती थी और देवेंद्र अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

वहीं पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि नैना का दीपक महिलेश्वर के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी कहानी निकलकर सामने आई। पता चला कि अपने पति से छुटकारा पाने और प्रेमी के साथ घर बसाने की चाह से नैना उर्फ अंजलि ने अपने प्रेमी दीपक महिलेश्वर को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। दीपक महिलेश्वर के कहने पर उसके दोस्त विक्की लहरें, अनिल रजक और दीपक के भाई कमल महिलेश्वर ने ऑपरेशन ब्लैड से वार कर देवेंद्र बनर्जी की हत्या करती थी। फिर उसकी लाश को दूर ले जाकर फेंक दिया था

पुलिस ने इस मामले के आरोपियों अंजलि धृत लहरे के साथ उसके प्रेमी दीपक महिलेश्वर, कमल महिलेश्वर अनिल रजक और विक्की लहरे को गिरफ्तार कर लिया है

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई