Operation Smile: पुलिस ने लापता हुई 2 नाबालिग बालिकाओं को किया बरामद, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Operation Smile: बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में लापता हुई नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर तलाश कर सकुशल दस्तयाब कर लिया है। दोनों मामलों में युवकों ने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाया था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। सरकंडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

पहला मामला 11 अप्रैल को सामने आया, जब एक पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 15 साल 9 महीने की बेटी 7 अप्रैल की सुबह से लापता है। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह रेलवे स्टेशन बिलासपुर में सहिल नागदेवे के साथ देखी गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लड़की को दस्तयाब किया और सहिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

दूसरा मामला 18 मई को सामने आया, जब एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि लड़की यादव मोहल्ला टिकरापारा में आकाश विश्वकर्मा के घर पर है। पुलिस टीम ने दबिश देकर लड़की को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आकाश ने भी शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का गुनाह कबूल किया,पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर गंभीर धाराएं लगाते हुए इन आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई