police naxalite encounter: पुलिस नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गोवर्णा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार बीजापुर जिला के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान रविवार सुबह मद्देड थाना क्षेत्र के बन्देपारा और कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुबह से ही दोनों ओर से रुक रूककर फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई