Police Naxalite Encounter: सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, दोनो तरफ से गोलीबारी जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में गश्त पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनो तरफ से गोली रुक-रुक कर चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने इनकाउंटर की पुष्टि की है। विस्तृत जानकारी टीम के वापस लौटने पर जारी करने की बात विभागीय अधिकारी कह रहे है। 

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में नक्सलियों के उपस्थित होने की सूचना मिली थी। सूचना मिने पर सुकमा डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्च अभियान में रवाना हुए थे। सर्च अभियान के दौरान 9 जनवरी को बॉर्डर में जवानों को आता देखकर नक्सलियों ने गोली चलाना शुरु कर दी।

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। विभागीय अधिकारियों ने नक्सलियों को गोली लगने की संभावना जताई है।  इस ऑपरेशन के दौरान मौके पर कई हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई