Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रीलबाज बदमाशों की ‘रील’ बना रही पुलिस, आईपी एड्रेस से लोकेशन कर रही ट्रेस..

रायपुर। इंटरनेट मीडिया में जब से रील बनाने का चलन शुरू हुआ है, इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर हर वर्ग के लोग रील बनाकर डाल रहे हैं। इसमें बदमाश भी पीछे नहीं हैं। लोगों के बीच अपना दबदबा कायम रखने पिस्टल, चाकू के साथ बदमाश अपनी रील बनाते हैं।

इतना ही नहीं खुद को शहर को बादशाह बताने वाली रील बनाकर इंस्टाग्राम सहित अन्य इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल न बने, इसके लिए पुलिस भी अब बदमाशों की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर उनकी रील बनाकर पोस्ट कर रही है।

एसएसपी के अनुसार, साइबर सेल की विशेष शाखा इंटरनेट मीडिया में खुद को डॉन और बादशाह साबित करने वाले बदमाशों पर निगरानी रखने का काम कर रही है। बदमाशों की आईपी एड्रेस के माध्यम से पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने 40 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक कराए

गलत तरीके से रील बनाकर पोस्ट करने वाले बदमाशों के अब तक 35 से ज्यादा अकाउंट को ब्लाक कराया गया है। इनमें कई नाबालिग बदमाश हैं, जिनके पुलिस ने अकाउंट ब्लॉक किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से कई बदमाश डरने लगे हैं।

दो दर्जन बदमाशों ने खुद किए अकाउंट बंद

रील बनाने वाले साथियों के हश्र देख इंटरनेट मीडिया में एक्टिव रहने वाले बदमाश सहम गए हैं। कार्रवाई से बचने दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों द्वारा अपने इंटरनेट अकाउंट बंद किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।

जिन बदमाशों ने इंटरनेट मीडिया में ऊलजुलूल पोस्ट किया है, ऐसे बदमाशों का पुलिस उनके नाई से बाल कटवाकर अपने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट करने का काम कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाश डर गए हैं।

बदमाशों का माफी मांगते वीडियो जारी कर रही पुलिस

उलजुलूल पोस्ट करने वाले अब तक जिन बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की गई है, उन बदमाशों को सबक सिखाने का पुलिस काम कर रही है। इसके लिए पुलिस उनकी ही रील में मिक्स रील कर उन्हें सबक सिखा रही है।

साथ ही बदमाश की इंटरनेट मीडिया में गलत तरह से रील बनाने पर माफी मांगने का वीडियो पुलिस अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई