गरियाबंद में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 77 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, छह आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में कुल 77.560 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहले मामले में पुलिस ने ग्राम जमाही में नाकाबंदी कर एक सूमो वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान दो जरीकैनों से 70 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में ग्राम सहसपुर निवासी पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

दूसरे मामले में फिंगेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब लेकर फिंगेश्वर से बोरसी की ओर जा रहा है। नहर किनारे घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान एक थैले से देशी मसाला शराब के 22 पौवा और देशी प्लेन शराब के 20 पौवा बरामद किए गए, जो कुल 7.56 बल्क लीटर है। इसकी कीमत करीब 3,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई