14 सितंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक तय किया गया है। यानी अभ्यर्थियों को 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।

परीक्षा 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। प्रवेश के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या स्कूल आईडी साथ रखना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई