देह व्यापार में लिप्त 35 अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा, कमाई के लालच में आई थी भारत

मुंबई।  मुंबई पुलिस ने पिछले दो वर्षों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रह रहीं 35 बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है, जो देह व्यापार में लिप्त थीं। ये महिलाएं बिना वैध दस्तावेजों के भारत आई थीं और मुंबई के अलग-अलग इलाकों में वेश्यावृत्ति में शामिल थीं।

पुलिस के अनुसार, इनमें से कई महिलाएं 20 वर्षों से अधिक समय से भारत में रह रही थीं। इनमें से अधिकांश आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों या बीमारी जैसे कारणों से इस अवैध धंधे में उतर गईं। एक महिला ने बताया कि परिवार में कैंसर का इलाज करवाने के लिए उसने यह रास्ता चुना, तो वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि तलाक के बाद परिवार चलाने की जिम्मेदारी के चलते वह भारत आई और देह व्यापार में फंस गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि कई महिलाएं 25-26 वर्ष की आयु में इस पेशे में आ जाती हैं और उम्र बढ़ने के साथ कमाई घटने लगती है। कुछ महिलाएं तो बांग्लादेश में अन्य महिलाओं की अच्छी कमाई देखकर लालच में आकर भारत पहुंचीं।

इन महिलाओं को भारत आने के लिए 15-20 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जिसमें बॉर्डर पार कराने वाले एजेंट और फर्जी दस्तावेज शामिल होते हैं। मुंबई पुलिस ने कहा कि मानव तस्करी और अवैध प्रवास पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। पकड़ी गई महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया के तहत देश वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों और बॉर्डर सिक्योरिटी के नेटवर्क पर भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई