पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये का गांजा बरामद

रायपुर। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने इको कार में गांजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी मोहन नायक उड़ीसा क्ले बरगढ़ जिले का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी के पास इको वाहन में गांजा रखकर उसे खपाने की फिराक में घूम रहा था, तभी इसकी सूचना मुखबिर से मिली। जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को गांजे के साथ रंगेहाथों पकड़ा गया।





