दहेज प्रताड़ना के खिलाफ पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

जशपुरछत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। स्थाई वारंटियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाते हुए दहेज प्रताड़ना के 3 स्थाई वारंटियों को पकड़ा है। पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची से तीनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस अभियान के तहत आने वाले दिनों में अन्य स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

दहेज प्रताड़ना के खिलाफ कार्रवाई
दहेज प्रताड़ना का यह मामला 2017 में शुरू हुआ था, जब आशीष मिश्रा और जशपुर की एक युवती के बीच रजामंदी से शादी की बात हुई। 2018 में उनकी रिंग सेरेमनी और 2019 में विवाह हुआ. विवाह के कुछ दिनों बाद आशीष मिश्रा और उनके परिवार ने दहेज की मांग को लेकर वधु को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दिया।

आरोपीयों के तलाश में जुटी थी पुलिस
सिटी कोतवाली जशपुर में परेशान युवती ने ससुराल पक्ष की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस केस की जांच शुरू की गई। पुलिस की जांच में आशीष मिश्रा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया. आरोपियों के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। अभी पुलिस ने 3 लोगों को गिराफ्तार किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button