सरकंडा में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, पास्टर हिरासत में

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास निखिल आश्रम के पास दो अलग-अलग स्थानों पर धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थीं। हिंदू संगठनों को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम भी वहां पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने पकड़े पास्टर, पूछताछ जारी

पुलिस और हिंदू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में वहां मौजूद कुछ पास्टरों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि वे लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सभी को सरकंडा थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी यह जांच की जा रही है कि वास्तव में धर्मांतरण हो रहा था या नहीं। साथ ही इस मामले में और कौन-कौन शामिल है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है। धार्मिक संगठनों ने इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button