केरल में बीजेपी-एनडीए को मिल रही नई उम्मीद: पीएम मोदी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की अहम बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7-लोक कल्याण मार्ग पर केरल बीजेपी के पंचायत, नगरपालिका और निगम सदस्यों से मुलाकात की। इस बैठक में तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि भी शामिल रहे, जहां बीजेपी को हाल ही में ऐतिहासिक जीत मिली है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान सुशासन एजेंडा, ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बेहतर बनाने और जनता से जमीनी स्तर पर जुड़ाव मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केरल की जनता एलडीएफ और यूडीएफ से तंग आ चुकी है और अब बीजेपी-एनडीए की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि लोगों की बढ़ती उम्मीदों को देखते हुए बीजेपी-एनडीए के चुने हुए प्रतिनिधि जमीनी स्तर पर और सक्रियता से काम करेंगे तथा जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने उन सभी कार्यकर्ताओं के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने वर्षों की मेहनत से पार्टी को राज्य में मजबूत किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निःस्वार्थ सेवा की बदौलत ही पार्टी पूरे केरल में आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में और मजबूती हासिल करेगी।

वहीं केरल बीजेपी ने जानकारी दी कि 115 सदस्यों वाले सिविक प्रतिनिधियों के डेलिगेशन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। बैठक में “सेंट्रल विजन और लोकल एक्जीक्यूशन” के बीच की दूरी कम करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केरल अब #VikasitaKeralam की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई