जी-20 समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए, जहां 21 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में वे भारत का नेतृत्व करेंगे। यह लगातार चौथा अवसर है जब जी-20 समिट किसी विकासशील देश में हो रहा है, जिससे ग्लोबल साउथ की भूमिका और अधिक मजबूत होती दिख रही है। इस समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं और भारत से जुड़े अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी इस बार जी-20 में तीन प्रमुख सत्रों को संबोधित कर सकते हैं। पहला सत्र समावेशी और सतत आर्थिक विकास पर केंद्रित होगा, जिसमें इस बात पर जोर होगा कि विकास की प्रक्रिया में कोई भी देश या समुदाय पीछे न रह जाए। दूसरा सत्र एक गतिशील विश्व जी-20 का योगदान शीर्षक के साथ आपदा जोखिम में कमी और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। तीसरे सत्र का विषय सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायपूर्ण भविष्य होगा, जिसमें वैश्विक आर्थिक संरचना में सुधार, टेक्नोलॉजी एक्सेस और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर फोकस रहेगा।

दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन खास है, क्योंकि पहली बार जी-20 समिट अफ्रीका महाद्वीप में आयोजित हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि भारत की 2023 की अध्यक्षता में अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की स्थायी सदस्यता मिली थी। इसके अलावा पीएम मोदी आईबीएसए (इंडिया-ब्राजील-साउथ अफ्रीका) लीडर्स समिट में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें तीनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई