असम दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र में क्रूज पर छात्रों से किया संवाद, परीक्षा पे चर्चा में 25 विद्यार्थी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी में एक क्रूज शिप पर छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान असम के अलग-अलग स्कूलों से आए 25 छात्रों ने प्रधानमंत्री से सीधे संवाद किया। पीएम मोदी करीब 45 मिनट तक तीन-डेक वाले क्रूज जहाज पर मौजूद रहे और ऊपरी डेक से छात्रों से बातचीत की।

इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, असम जातीय विद्यालय, डॉन बॉस्को संस्थान और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित सरकारी, आवासीय और निजी स्कूलों के छात्र शामिल हुए। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और पढ़ाई के साथ जीवन में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट के गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल पहुंचे, जहां से वे फ्लोटिंग ब्रिज के जरिए क्रूज शिप पर सवार हुए। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नदी पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान ब्रह्मपुत्र में लगातार गश्त करते रहे। सुरक्षा कारणों से दो दिनों के लिए नदी पर फेरी सेवाएं भी बंद रखी गईं।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। यह एक वार्षिक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री देश और विदेश के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा और जीवन के तनाव से निपटने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई