रामेश्वरम में पीएम मोदी ने 8300 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

रामेश्वरम, तमिलनाडु | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के पावन अवसर पर रामेश्वरम में 8300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और भगवान राम की प्रेरणा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

भगवान राम की प्रेरणा से राष्ट्र निर्माण

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज रामनवमी है। भगवान राम की प्रेरणा ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। आज अयोध्या में सूर्य की किरणों ने रामलाल का भव्य तिलक किया है।” उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के साहित्य में भी भगवान राम का वर्णन मिलता है। रामेश्वरम की पवित्र धरती से उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

8300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज 8300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। यह भूमि भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की है और यहां का पंबन ब्रिज तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है।

भारत का पहला वर्टिकल सी ब्रिज

प्रधानमंत्री ने बताया कि पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल सी ब्रिज है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पहले से अधिक तेज और सुगम होगी। यह ब्रिज तकनीक और विरासत का संगम है और लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। यह ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को भी मजबूत करेगा।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

नई ट्रेन सेवाओं से रामेश्वरम से चेन्नई और देश के अन्य हिस्सों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे दक्षिण भारत के विकास को नई दिशा मिलेगी।

10 वर्षों में हुआ तेज आर्थिक विकास

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो चुकी है। रेल, सड़क, एयरपोर्ट और गैस पाइपलाइन का बजट 6 गुना बढ़ाया गया है। देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से काम हो रहा है, जैसे कि जम्मू-कश्मीर का चेनाब ब्रिज, मुंबई का अटल सेतु और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट।

नमो भारत और अमृत भारत से बन रहा आधुनिक भारत

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि ‘नमो भारत’ और ‘अमृत भारत’ जैसे प्रोजेक्ट देश को आधुनिक और विकसित बना रहे हैं। इन प्रयासों से भारत एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई