राशिफल: मीन राशि वालों को यात्रा योग, मिथुन राशि वालों के सुलझेंगे पुराने विवाद

रायपुर। फलित ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और योग का परिणाम जो कि दुख या सुख के रूप में होता है, ये राशिफ़ल कहलाता है। अधिकतर लोग राशिफ़ल में अपनी आस्था रखते है।

इससे कई लोग अपने दैनिक कामकाज की रूपरेखा तक तैयार करते है। हमारे पाठको के लिए राशिफल प्रेषित है। पढ़े किस राशि को मिलेगा गृहों का सहयोग और किस राशिफल के लोगों को आ सकती है परेशानी।

दैनिक राशिफल

🐏मेष: शुभ अंकः 3 शुभ रंगः लाल। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मेहनत के परिणाम शीघ्र दिख सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

🐂 वृषभ : शुभ अंकः-6 शुभ रंगः सफेद। इस समय यात्रा से लाभ होने के संकेत हैं। संचार कौशल में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

👫मिथुनः शुभ अंक-5 शुभ रंगः पीला। मानसिक शांति प्राप्त करने का समय है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आत्म-संयम की आवश्यकता रहेगी।

🦀 कर्क : शुभ अंक-2 शुभ रंगः हरा। परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ेगा, प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वित्तीय मामलों में सतर्कता जरूरी है।

🐅सिंह: शुभ अंक-1 शुभ रंगः सुनहरा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मनिर्भरता का अनुभव होगा।

🙍‍♀️कन्या: शुभ अंकः-7 शुभ रंगः नीला। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

⚖️तुला: शुभ अंकः-4 शुभ रंगः गुलाबी। चंद्रमा का गोचर प्रेम और साझेदारी में सुधार लाएगा। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी।

🦂 वृश्चिकः शुभ अंकः-1 शुभ रंगः काला। मानसिक तनाव में कमी आएगी। वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं।

🏹 धनुः शुभ अंकः -3 शुभ रंगः- बैंगनी। ग्रह गोचर शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि करेगा। नई जानकारी प्राप्त होगी। आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा।

🐊 मकर: शुभ अंकः-8 शुभ रंगः ब्राउन। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और कार्यों में सफलता की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

🍯कुंभ: शुभ अंक-6 शुभ रंगः नीला। दोस्तों और रिश्तेदारों से समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। नई योजनाएं बनाना होंगी।

🐟 मीनः शुभ अंक-2 शुभ रंगः सफेद। अपनी योजना में स्थिरता बनाए रखें। यात्रा के दौरान लाभ हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार होगा।

🙏🏼 *आपका दिन मंगलमय हो*🙏🏼

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई