जैसलमेर में हैंड ग्रेनेड के टुकड़े और कारतूस मिले, 16 ट्रेनें बहाल; अब हालात हो रहे सामान्य

जैसलमेर। शनिवार रात पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमले के बाद भारतीय सेना ने उसे विफल कर दिया। धमाकों की आवाज जैसलमेर के सदर इलाके के पोहड़ा गांव तक सुनाई दी। रविवार सुबह यहां पुराने हैंड ग्रेनेड और कुछ जंग लगे कारतूस मिले।
हालांकि, बॉर्डर से सटे जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों में स्थिति सामान्य रही। इन इलाकों के बाजार खुले रहे और लोग सामान्य रूप से अपने कामों में व्यस्त रहे। इसके अलावा, रद्द की गईं 16 ट्रेनों को बहाल किया गया है, और आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों का संचालन भी अब सामान्य हो गया है। शनिवार को पाकिस्तान द्वारा बाड़मेर में ड्रोन हमला किया गया था, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। श्रीगंगानगर में भी ड्रोन की हलचल देखी गई थी। हालांकि, सीजफायर के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण है, हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी ब्लैकआउट जारी है।





