“खरगोन में पिकअप और बाइक की टक्कर: हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत”

खरगोन। भुसावल चितौड़गढ़ स्थित घट्टी के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, इसमें तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। हादसा सोमवार को जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर घट्टी के पास शाम 7 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार ललित पुत्र नानुराम,गणेश पुत्र कैलाश पाटिल व नंदू पुत्र कैलाश सोलंकी निवासी घटटी की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए, दोनों बिस्तान निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वाहन ने पीछे से टक्कर मारी। हादसे के बाद जिला अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। इस मार्ग पर आए दी दुर्घटनाएं होती हैं। यहां हर साल 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। दोनों घायलों को इंदौर रेफर किया है।

कोहरे के आगोश में राष्ट्रीय राजमार्ग

खंडवा के इंदौर-एदलाबाद फोरलेन पर सोमवार को तड़के से ही कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। धुंध इतनी जबरदस्त थी कि वाहन चालकों को लाइट चालू कर चाहन चलाना पड़ा। बात दें कि तड़के सुबह से लेकर दोपहर बारह बजे तक भी राजमार्ग पर कोहरे का असर जमा रहा।

इधर, कोहरे और शीतलहर ने ठिठुरन को भी बढ़ा दिया और एक बार फिर लोग गर्म कपड़े व अलाव का सहारा लेते नजर आए। रविवार से बदले मौसम ने जिले में ठंड को बढ़ा दिया है और अब कोहरे व शीतलहर के चलते सूर्यदेव के दर्शन भी दूभर हो रहा है।सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई