Philippines-China Dispute: अंतरराष्ट्रीय फोरम में फिलीपींस ने चीन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई

 मनीला। फिलीपींस के बॉर्डर में चाइना सेना की एंट्री अंतरराष्ट्रीय फोरम में पहुंची है। फिलीपींस के अधिकारियों ने फोरम में चाइना द्वारा शर्तों का उल्लंघन करने पर आपत्ति दर्ज कराई है।  फिलीपींस के अधिकारियों ने चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

हाल ही में, चीन के विशाल कोस्ट गार्ड जहाज के फिलीपींस के क्षेत्रीय जल में घुसने पर सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी थी। फोरम के सामने दोनो देशों के अधिकारियों ने चर्चा की। दोनो देशों से चर्चा के दौरान फिलीपींस की प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय की उप सचिव मै. थेरेसा लाजारो ने किया, जबकि चीन की ओर से उप विदेश मंत्री चेन शियाडोंग मौजूद थे।

कानूनी कार्रवाई करेगा फिलीपींस

फिलीपींस ने चीन की गतिविधियों को लेकर पहले ही औपचारिक विरोध दर्ज किया है, जबकि चीन ने अपनी समुद्री उपस्थिति को सही बताया है। फिलीपींस ने चेतावनी दी है कि चीन की कार्रवाइयाँ तनाव बढ़ा सकती हैं, और कानूनी कार्रवाई की योजना पर विचार किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई