छत्तीसगढ़ में पेट्रोल सस्ता, विष्णुदेव सरकार ने की थी घोषणा …

पेट्रोल सस्ता
छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार ने आज यानी एक अप्रैल से राज्य में पेट्रोल के दाम में एक रुपया प्रति लीटर की कमी की घोषणा की थी, और ये कटौती 31 मार्च की रात से लागू हो गई है।
अब रायपुर में पेट्रोल की कीमत घटकर 100.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 100 रुपये से ऊपर थी। इस फैसले से आम जनता को काफी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो रोजाना पेट्रोल-डीजल पर काफी खर्च करते हैं।
इसके अलावा, 2025-26 के बजट में सरकार ने बल्क में डीजल की खरीद पर वैट को घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में भी कमी आई है।

यह कदम प्रदेशवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है। इस फैसले के बाद राज्य सरकार के राजस्व में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोग बढ़ने से इस घाटे की भरपाई हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button