रायपुर:पेट्रोल सस्ता,विष्णुदेव साय सरकार की घोषणा लागू

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम जनता को राहत देते हुए राज्य सरकार ने पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कटौती की है। यह घोषणा नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी, जो 31 मार्च की आधी रात से लागू हो गई।

प्रदेशवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। फिलहाल, बिलासपुर समेत प्रदेश के सभी शहरों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 प्रति लीटर से अधिक बनी हुई हैं। इस कटौती से आम लोगों को कुछ राहत मिलेगी, हालांकि इससे राज्य सरकार को राजस्व का घाटा होगा। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोग बढ़ने से इस नुकसान की भरपाई की जाएगी।

किसानों और उद्योगों को लाभ

सरकार ने इससे पहले बल्क में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई थी। पेट्रोल की कीमत कम होने से आम लोगों के साथ-साथ किसानों और उद्योगों को भी फायदा मिलेगा।

“सरकार के इस फैसले से आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन पेट्रोल की कीमतें अब भी काफी अधिक हैं।”

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button