इंदौर में पेट्रोल बम से हमला, दुकानदार को जिंदा जलाने की कोशिश

इंदौर के कनाड़िया रोड क्षेत्र में बदमाशों ने एक दुकानदार पर पेट्रोल बम फेंककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना वाइन शॉप के पास हुई, जहां दुकान से बाहर आने पर बदमाशों ने पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं और आग लगा दी। आग लगते ही दुकान में लपटें उठने लगीं, जबकि दुकानदार किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार पीड़ित दुकानदार ने परदेशीपुरा निवासी करण यादव और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि शनिवार शाम बदला लेने के इरादे से आरोपी दुकान के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब दुकानदार बाहर नहीं आया तो पेट्रोल भरी बोतलें अंदर फेंकी गईं और आग लगा दी गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले अहाते में काम कर चुका है और एक महीने पहले भी उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उधर, राऊ थाना क्षेत्र में एक अलग घटना में नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। यह वारदात भूतनाथ मंदिर की पार्किंग में हुई, जहां स्कूटर से आए दो बदमाशों ने युवक पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली युवक के मोबाइल और एटीएम कार्ड को चीरती हुई पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों बदमाशों के चेहरे ढंके हुए दिखाई दे रहे हैं। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस विवाद को ही हमले की वजह मानकर जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई