सरगवां में कॉलोनी बसाने की मिली मंजूरी, 18 प्लॉट रखे गए बंधक

अंबिकापुरसरगवां गांव में कॉलोनी बसाने के लिए विकास गर्ग ने आवेदन दिया था, जिसे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबिकापुर ने नियमों के तहत मंजूरी दे दी है।

जानकारी के अनुसार, विकास गर्ग पिता विष्णु प्रताप अग्रवाल, निवासी गद्दीपारा, अंबिकापुर द्वारा सरगवां गांव की जमीन खसरा नंबर 299/18 और 299/32 के कुल 1.8900 हेक्टेयर (करीब 18959 वर्ग मीटर) क्षेत्र में कॉलोनी विकसित करने की अनुमति मांगी गई थी।

कॉलोनी विकास की शर्तों के अनुसार, उन्होंने आंतरिक और बाह्य विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कुल 18 प्लॉटप्लॉट नंबर 27 से 44 तक ग्राम पंचायत सरगवां के सामने बंधक रखे हैं।

नियमों के तहत जब तक कॉलोनी का पूरा विकास कार्य नहीं हो जाता, तब तक इन बंधक प्लॉटों की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावा, न्यायालय की अनुमति के बिना इन प्लॉटों का कोई सौदा नहीं किया जा सकेगा।

प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा और विकास कार्य पूरे होने के बाद ही बंधक प्लॉटों को मुक्त किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई