बीजापुर में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति से भरा आयोजन

बीजापुर। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर जिला कार्यालय के इंद्रावती सभाकक्ष में एक उत्साहपूर्ण और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, कलेक्टर संबित मिश्रा, जी. वेंकट, घासी राम नाग, श्रीनिवास मुदलियार सहित नगरपालिका के पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ से हुई, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और संस्थानों में देखा गया। बीजापुर में भी इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल रहा।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। वहीं, स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। जिला कार्यालय के साथ-साथ जिला पंचायत, सभी शासकीय और अशासकीय संस्थानों में भी वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। पूरे जिले में यह दिन देशभक्ति और गर्व की भावना के साथ मनाया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई