पटना नीट छात्रा मौत मामले में CBI ने गांव पहुंचकर की तलाशी, परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ

पटना | नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने रविवार को मृत छात्रा के पैतृक गांव पहुंचकर घर की तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से लंबी पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम सुबह करीब 9 बजे जहानाबाद जिले के गांव पहुंची और लगभग तीन घंटे तक घर में जांच करती रही। दोपहर करीब 1 बजे टीम वहां से रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार, जांच के लिए कुछ सामान भी अपने साथ ले जाया गया है। अधिकारियों ने परिवार और आसपास के लोगों से घटना को लेकर सवाल-जवाब किए।

इससे पहले शनिवार को सीबीआई ने पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित उस निजी छात्रावास का भी दौरा किया था, जहां छात्रा बेहोश मिली थी। जांच एजेंसी ने हॉस्टल के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

दरअसल, छात्रा 6 जनवरी को छात्रावास में बेहोश पाई गई थी। वह पांच दिनों तक कोमा में रही और बाद में एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद राज्यभर में हड़कंप मच गया था और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई थी। विपक्ष ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद 31 जनवरी को मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

परिवार ने इस मामले में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। इससे पहले पुलिस ने छात्रावास के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सीबीआई अब पटना पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट की भी समीक्षा करेगी, जिसमें करीब 30 लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए थे।

फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई