छत्तीसगढ़ रूट पर ट्रेनों की रफ्तार थमी, 14 गाड़ियां रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कुल 14 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया गया है। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच संचालित नहीं होंगी। इन ट्रेनों का असर बिलासपुर, रायपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर पड़ेगा, जिससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली और पंजाब की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे के अनुसार, महाराष्ट्र के गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 में मरम्मत और ट्रैक से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते अप मेन लाइन नंबर 5 पर लगभग 20 दिनों का ब्लॉक लिया गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और कई गाड़ियों को रद्द करना पड़ा है।

इसके अलावा पहले ही 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 13 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। यह निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन पर हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन में चौथी लाइन निर्माण और अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते लिया गया है।

इन रद्द ट्रेनों के कारण रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और कोरबा सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई