यात्रियों को झेलनी पड़ रही असुविधा: नई बस नीति से बढ़ी परेशानी

बिलासपुर: जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल के एक आदेश ने शहर के बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब शहर के भीतर से होकर बड़ी यात्री बसें नहीं गुजरेंगी, बल्कि उन्हें केवल बाईपास मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। इस नियम से छोटी और मध्यम आकार की बसों को तो छूट दी गई है, लेकिन बड़ी बसें सीधे बाईपास से होते हुए तिफरा बस स्टैंड ही पहुंचेंगी।

इस नए नियम से हर दिन यात्रा करने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उदाहरण के लिए, अगर कोई यात्री मुंगेली या तखतपुर से मंगला चौक आना चाहता है, तो वह अब सीधे बस से नहीं पहुंच पाएगा। उसे तिफरा बस स्टैंड पर उतरकर ऑटो लेना होगा, या फिर सकरी से ही ऑटो पकड़नी पड़ेगी। इस बदलाव से यात्रियों का समय और पैसा, दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

यात्रियों ने इस समस्या को देखते हुए मीडिया के माध्यम से कलेक्टर से अपील की है कि वे अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करें। उन्होंने मांग की है कि यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। सभी को उम्मीद है कि प्रशासन जनहित में इस मुद्दे का जल्द ही कोई समाधान निकालेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button