यार्ड रीमॉडलिंग के चलते रायपुर से चलने वाली 4 पैसेंजर ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द

रायपुर।छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतर्गत आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़–लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग का तकनीकी कार्य किया जाना है। इस कारण रायपुर से चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार रद्द होने वाली गाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

  • रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर (58527): 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द
  • विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर (58528): 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द
  • रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर (58207): 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द
  • जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर (58208): 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक रद्द

रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताया है। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी पूछताछ केंद्र से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई