पर्युषण पर्व 2024: तप और त्याग के महापर्व ‘पर्युषण पर्व’ पर सीएम ने दी बधाई 

रायपुर: जैन धर्म के मानने वालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. छत्तीसगढ़ में रहने वाले सभी जैन धर्मावलंबियों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा है कि” पर्युषण पर्व हमारे जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व है. शरीर और आत्मा दोनों को शुद्ध करने के लिए हमें अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. जैन धर्म के बताए शांति के रास्ते पर चलना चाहिए.”

पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं: सीएम ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ” भगवान महावीर ने जैन धर्म के लिए जो शिक्षाएं दी हैं उनका हम सभी को अनुसरण करना चाहिए”. मान्यता है कि ”भगवान महावीर ने इस पर्युषण पर्व के दौरान शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को लोगों के सामने रखा. पर्युषण पर्व मनाने का मूल उद्देश्य है आत्मा को शुद्ध बनाना, अपने ध्यान केंद्रित करना और खुद में दया और त्याग की भावना जगाना. मान्यता है कि पर्युषण पर्व पर आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अच्छा अवसर होता है. ये महापर्व हमें अहिंसा, दया, क्षमा, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है.

संवत्सरी महापर्व मनाया जाता है: पर्यूषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है. जैन धर्म का पालन करने वाले लोग भाद्रपद मास में पर्यूषण पर्व मनाते हैं. पर्यूषण पर्व 8 दिन चलते हैं. आठवेंं दिन जैन धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण त्योहार संवत्सरी महापर्व मनाया जाता है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई