राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा ने किया आंशिक फेरबदल, कई थाना–चौकियों में तबादले

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले के पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत कुछ थाना प्रभारियों और आरक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं।
डोंगरगांव थाना प्रभारी कृष्णा पाटले को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह आशीर्वाद रहटगांवकर को डोंगरगांव थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक प्रदीप जायसवाल, डोंगरगांव थाने के आरक्षक जितेश साहू और चालक आरक्षक शाहिद अंसारी को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र से खिलेश्वर ठाकुर को डोंगरगांव थाने में पदस्थ किया गया है।
अन्य तबादलों में पुलिस चौकी मोहारा के आरक्षक नेम सिंह को पुलिस चौकी चिखली भेजा गया है। पुलिस चौकी चिखली से आरक्षक शिवाजी राव और जोब पुलिस चौकी से सुमित मिश्रा को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। साथ ही घुमका थाने में पदस्थ महिला आरक्षक संगीता मंडावी को पुलिस चौकी चिखली में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।





