परशुराम जन्मोत्सव का आगाज़: आज से चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू, 1 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव का चार दिवसीय कार्यक्रम आज, 28 अप्रैल से शुरू हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत लोखंडी स्थित कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज भवन में भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ की गई।

आयोजन समिति की महिला सदस्यों ने बताया कि इस बार आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे। जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। खास बात यह है कि महिलाओं की अलग शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी महिलाएं साफा पहनकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए यात्रा में शामिल होंगी।

चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत, 29 अप्रैल को होटल आनंदा इंपीरियल में सुबह 11 बजे समग्र ब्राह्मण समाज और परशु सेना द्वारा रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर कान्यकुब्ज भवन इमलीपारा में भगवान परशुराम जी की विशेष पूजा और भंडारा होगा, साथ ही राजकिशोर नगर में भी कार्यक्रम रखे गए हैं।

1 मई को भव्य शोभायात्रा शीतला माता मंदिर, दयालबंद से शाम 4:30 बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा गांधी चौक, जुनी बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार और सिम्स चौक होते हुए पं. देवकीनंदन दीक्षित स्कूल परिसर में पहुंचेगी। यहां भगवान परशुराम जी की महाआरती की जाएगी और इसके बाद धर्मसभा का आयोजन होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button